वह जनजाती जिसमें प्रथा के नाम पर काट दिया जाता है लड़कियों के शरीर का ये अंग
दुनिया में कई अजीबों गरीब प्रथाएं है जिन्हें दुनिया के अन्य देशों में एक क्रुर अपराध माना जाता है.
ऐसी ही एक परंपरा इथियोपिया की ओमो घाटी में बसी मुर्सी जनजाती में है.
ये जनजाती घाटी के 2000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में रहती है और कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर करते है.
मुर्सी दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में से एक है और ये बाहरी लोगों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकते है.
इस जनजाती में 15-16 साल की लड़कियों के निचले होंठ को काटकर उसमें लकड़ी या मिट्टी की डिस्क डाल दी जाती है.
इस डिस्क का आकार धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है, जो सुंदरता का प्रतीक माना जाता है.
इसका इतिहास गुलामी से भी जुड़ा हुआ है तब मुर्सी महिलाएं दास व्यापारियों से बचने के लिए अपने होंठ और दांतो को तोड़ देती थी.
ऐसा वो खुदको बदसूरत दिखाने के लिए करती थी जिससे वो यौन शोषण से खुदको बचा सके.
समय के साथ ये मुर्सी जनजाती के लिए एक सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बन गई.