Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए गुड न्यूज, UPI हुआ सुपर फास्ट

अगर आप Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इसके तहत अब पैसे भेजने और लेना दोनों काम तेजी से होगा. 

दरअसल, 16 जून से UPI ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया पहले से भी ज्यादा तेज हो जाएगी. इसको लेकर NPCI ने सर्कुलर जारी किया है.

सर्कुलर के मुताबिक यूपीआई API जैसे चेकिंग ट्रांजैक्शन स्टेटस और ट्रांजैक्शन रिवर्सल के लिए रिस्पॉन्स टाइम को घटा दिया गया है.

दरअसल, पहले इसमें 30 सेकंड लगते थे, अब इसे घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है.

साथ ही वैलिडिट एड्रेस यूपीआई एपीआई के लिए रिस्पॉन्स टाइम को भी 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है. 

साथ ही वैलिडिट एड्रेस यूपीआई एपीआई के लिए रिस्पॉन्स टाइम को भी 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है.

इस बदलाव से यूजर्स को फायदा होगा. इससे फेल ट्रांजैक्शन को रिवर्स करने या पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए टर्नअराउंड टाइम कम होगा. 

इन बदलावों से पैसे भेजने वाले बैंकों, पाने वाले बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर जैसे PhonePe, GPay और Paytm सभी को फायदा होगा. 

NPCI ने सर्कुलर में कहा, "इन बदलावों का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है. मेंबर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करें.

ताकि रिस्पॉन्स को बदले गए समय में किया जा सके. साथ ही अगर पार्टनर या मर्चेंट की तरफ से कोई निर्भरता है, तो उसका भी ध्यान रखना होगा.