बीज लेने जा रहे हैं? पहले जान लें ये बातें वरना पछताना पड़ेगा
अगर किसान बीज खरीदते समय इन बातों का ध्यान रहते हैं, तो खेत में फसल की अच्छी पैदावार होगी.
अच्छे बीज में होती है ये क्वालिटियां
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कंपनियों का सर्टिफाइड बीज लें. ऐसे बीजों में प्रमाण टैग होलोग्राम लगा होता है.
उसमें कोड होता है, जिसको स्कैन करके बीज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अच्छे बीज का रंग, बनावट समान होती है.
उसमें किसी तरह के कीट बीमारी के अंडे नहीं दिखते हैं. चिकना और फफूंद से मुक्त होता है और खरपतवार नजर नहीं आता है.