हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, पहली बार योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था.
योग से ही भारत ने अब तक विश्व भर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में...
साल 2015 (दिल्ली, राजपथ)इस दिन 35,985 लोगों ने एक ही स्थान पर योग किया था, जिसमें करीब 84 देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था.
साल 2018 (राजस्थान, कोटा)राजस्थान के कोटा में लगभग 1,05,000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
साल 2023 (गुजरात, सूरत)इस साल सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एक साथ योग दिवस के आयोजन में हिस्सा लिया था और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.
साल 2024 (बेंगलुरु)यहां 7 योगासनों से रिकॉर्ड बनाने का प्रयास था, जिसमें 5 सफल रहे थे
आप जानते ही होंगे कि भारत योग का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला देश है, यहा तक कि पुराणों में भी ध्यान और योग की महिमा बताई गई है.
बाबा रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को प्रसारित करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं.