हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा और दिलचस्प ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसका नाम है हल्दी ट्रेंड.

यह कोई पारंपरिक शादी की हल्दी रस्म नहीं, बल्कि एक विजुअल इफेक्ट वाला ट्रेंड है.

इसे करने के लिए लोग एक जलती हुई लाइट के ऊपर कांच का ग्लास रखते हैं और उसमें हल्दी डालते हैं.

हल्दी गिरते ही वह लाइट से मिलकर बेहद सुंदर, सुनहरी रोशनी और धुएं जैसा इफेक्ट देती है.

यह ट्रेंड लाखों लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है और सब इसे करने पर मजबूर हो रहे हैं.

यह ट्रेंड ज्यादातर Aesthetic और विजुअल इफेक्ट के लिए किया जा रहा है.

हल्दी, जो भारतीय संस्कृति में शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है, उसे एक नए रूप में दिखाना कई लोगों को आकर्षित कर रहा है.

हल्दी ट्रेंड दिखाता है कि कैसे आम चीजें- जैसे हल्दी और लाइट, जब सही समय, कैमरा ऐंगल और सोच के साथ मिलती हैं, तो वे एक वायरल ट्रेंड में बदल सकती हैं.

सोशल मीडिया की दुनिया में यह एक और उदाहरण है कि क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती.