दुनिया की 5 रहस्यमयी जगहें जहां इंसानों का जाना सख्त मना है, भारत में भी है एक
हर कोने में छिपी है एक रहस्यमयी कहानी, जो रोमांच और हैरानी से भर देगी.
एरिया 51 (अमेरिका) यहां एलियन की कहानियां मशहूर हैं. सरकार ने माना तो सही, पर आम लोगों की एंट्री अब भी बैन है.
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट, नॉर्वे ये दुनिया का बीज भंडार है — भविष्य की खेती के लिए हर पौधे का बीज यहाँ सुरक्षित रखा गया है ,ताकि किसी तबाही के बाद फिर से खेती शुरू हो सके.
सेंटिनल द्वीप (भारत) यहाँ की जनजाति बाहरी लोगों को देखते ही हमला कर देती है. भारत सरकार ने यहां जाना पूरी तरह बैन किया है.
चेर्नोबिल (यूक्रेन) 1986 की परमाणु दुर्घटना के बाद यह जगह रेडिएशन से भर चुकी है.आज भी जाना खतरे से खाली नहीं.
स्नेक आइलैंड (ब्राज़ील) यहां हर एक मीटर में एक ज़हरीला सांप है — जिनमें से कुछ तो इतने ज़हरीले हैं कि इंसान मिनटों में मर जाए. सरकार ने यंहा इंसानों की एंट्री बैन की हैं.
हर खूबसूरत या दिलचस्प जगह घूमने लायक नहीं होती. कुछ रहस्य, रहस्य ही अच्छे हैं — दूर से ही देखें, सुरक्षित रहें!