वर्क फ्रॉम होम में कैसे बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी और पाएं परफेक्ट बैलेंस, आप भी जान लीजिए
कोरोना महामारी की वजह से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी बढ़ गया है.
वर्क फ्रॉम होम के कॉन्सेप्ट ने महिलाओं को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी मैनेज करने का मौका दिया है.
वर्क फ्रॉम होम की वजह से कई बार महिलाएं सोचती हैं कि उनकी प्रोडक्टिविटी कम होती जा रही है.
आपको अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ानी है तो सबसे पहले आपके आसपास का माहौल व्यवस्थित होना चाहिए.
इसलिए जरूरी है कि आप काम पर फोकस करने के लिए आसपास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखें.
जब आप एक टाइम टेबल बनाकर अपने ऑफिस का काम पूरा करेंगी तो इससे ना सिर्फ आप अपनी डेडलाइन पूरी पाएंगी बल्कि आपके दूसरे काम भी आसानी से होते रहेंगे.
वर्क फ्रॉम होम के चलते फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, ऐसे में रोज़ाना वर्कआउट या योग करना शरीर और माइंड दोनों को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखता है.
लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना आंखों और पीठ पर असर डालता है, इसलिए हर थोड़ी देर में ब्रेक लेना ज़रूरी है.
दिन की शुरुआत एक पॉजिटिव सोच और छोटे-छोटे गोल्स से करें — इससे पूरा दिन प्रोडक्टिव बना रहता है.
जब आप खुद को प्राथमिकता देती हैं, तभी आपका काम और जीवन दोनों बेहतर होते हैं.