कितने अमीर हैं एक्टर राम कपूर, आइए जानते हैं उनकी Networth

राम कपूर, जो एक व्यवसायी परिवार से आते हैं, सबसे ज़्यादा पैसे पाने वाले टेलीविज़न अभिनेताओं में से एक हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिस्त्री' के कारण सुर्खियों में हैं.

उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी कमाई के बारे में कहा है कि उन्होंने इतना पैसा कमाया है कि चार पीढ़ियां आराम से बैठकर खा सकती हैं.

राम कपूर की टोटल नेट वर्थ करीब 98 करोड़ रुपये के आसपास है. वह एक एपिसोड के लिए करीब 1.28 लाख रुपये फीस लेते हैं.

राम कपूर के पास मुंबई के पॉश इलाके में अपना घर है. इसके अलावा, गोवा और खंडाला में भी उनके पास लग्जरी प्रॉपर्टी है.

राम कपूर ने अलीबाग में 20 करोड़ रुपये का विला खरीदा था, जिसे सुजैन खान ने डिजाइन किया था. चार बेडरूम वाला ये विला एक एकड़ में फैला हुआ है.

हाल ही में वे 5.21 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी उरुस खरीदने वाले पहले भारतीय बने.

राम कपूर बाइक के भी शौकीन हैं और उनके पास इंडियन रोडमास्टर डार्क हॉर्स और हार्ले-डेविडसन है.

राम कपूर ने मर्सिडीज़-एएमजी जी63, बीएमडब्ल्यू एक्स5, एक पोर्श, एक फेरारी है और 5.21 करोड़ रुपये की एक लेम्बोर्गिनी उरुस भी कार कलेक्शन में शामिल है