National Doctors Day आज, जानिए इससे जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट्स

भारत में हर साल 1 जुलाई का दिन National Doctors Day यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है. यहां हम इस खास दिवस के बारे में जानेंगे

1 जुलाई 1882 में इंडिया के फेमस फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई को ही साल 1962 में हुआ था.

बिधान चंद्र रॉय की गिनती देश के महान चिकित्सकों में की जाती थी, विश्वभर में चिकित्सा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा.

साल 1961 में डॉ. बिधान चंद्र रॉय को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था.

डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में ही 1991 से भारत में National Doctors Day यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है.

National Doctors Day के लिए इस साल की थीम "मुखौटे के पीछे उपचार करने वालों को कौन ठीक करता है?" रखी गई है.

इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है, जो अपने सुख-दुख को त्याग कर मरीजों के लिए जीते हैं और समाज को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

कोरोना संक्रमण के दौरान डॉक्टर्स ही थे, जो बिना अपनी जान की परवाह किए लगातार ड्यूटी कर रहे थे और लोगों की जान बचा रहे थे.

कोरोनाकाल में कई डॉक्टर्स ने अपनी जान भी गंवा दी थी, उन डॉक्टर्स के बलिदान को भी आज के दिन याद किया जा रहा है.