कौन हैं BC Roy? जिनकी याद में मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे, जानें

भारत में आज यानी 1 जुलाई 2025 को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है. यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है.

यह खास दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं डॉक्टर बीसी रॉय कौन हैं जिनकी याद में नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है. चलिए हम आपको बताते हैं. 

दरअसल, डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था. वो एक महानी समाजसेवी, अच्छे राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी भी थे. वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे. आजादी के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया. 

वे अपने विद्यार्थी जीवन में मेधावी छात्र थे और इसी कारण उन्होंने अन्य छात्रों के मुकाबले अपनी शिक्षा जल्दी पूरी कर ली. रॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत में और उच्च शिक्षा इंग्लैंड से पूरी की थी. 

बीसी रॉय डॉक्टर के साथ-साथ समाजसेवी, आंदोलनकारी और राजनेता भी थे. उन्होंने डॉक्टर के रूप में करियर की शुरुआत सियालदाह से की थी. साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जिम्मेदारी भी निभाई. 

आजादी की लड़ाई के दौरान वो असहयोग आंदोलन का हिस्सी भी रहे. शुरुआत में उन्हें लोग महात्मा गांधी, नेहरू डॉक्टर के रूप में जानते थे. महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. 

कहते हैं वे जो भी कमात थे सब कुछ दान कर देते थे. आज भी वो डॉक्टर पेशे में आने वाले लोगों के लिए एक आदर्श के तौप पर हैं. उन्हें 4 फरवरी,1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. 

1 जुलाई को डॉ. बीसी रॉय का जन्मदिन होता है इसलिए उन्हीं के सम्मान में यह दिन देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा.