फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर सबसे अधिक अरबपतियों वाले शहरों की सूची में पहले नंबर पर है यहां पर कुल 123 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 759 अरब डॉलर है. 

2025 World's Billionaires List के अनुसार, दूसरे नंबर पर मास्को का नाम आता है. यहां पर कुल 90 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 409 अरब डॉलर है. 

वहीं तीसरे नंबर पर हांगकांग का नाम शामिल है. यहां पर कुल 72 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 309 अरब डॉलर है. 

फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे नंबर पर लंदन का नाम आता है. यहां पर कुल 71 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 355 अरब डॉलर है. 

इसके अलावा World's Billionaires List में पांचवे नंबर पर बीजिंग का नाम आता है. यहां पर कुल 68 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 273 अरब डॉलर है. 

इस लिस्ट में भारत का मुंबई शहर (Mumbai City) टॉप-10 लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं, हालांकि इसकी रैंकिंग में गिरावट जरूर आई है. बीते साल ये चौथे नंबर पर था लेकिन अब ये खिसककर छठे नंबर पर आ गया है. 

तो वहीं सिंगापुर ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए नौंवे वायदान से सातवें पर कब्जा जमा लिया है, यहां पर 8 नए अरबपति लिस्ट में जुड़े हैं और यहां के सबसे बड़े अरबपति झांग यिमिंग हैं. 

लिस्ट में आठवें नंबर पर सैन फ्रांसिस्को का नाम शामिल है. यहां पर कुल 58 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 217 अरब डॉलर है. 

नौंवे नंबर पर शंघाई का नाम आता है. यहां पर कुल 58 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 198 अरब डॉलर है. 

वहीं दसवें नंबर पर लॉस एंजेलिस का नाम शामिल है. यहां पर कुल 56 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल नेटवर्थ 243 अरब डॉलर है.