क्या आपको मालूम है राखी और जनेऊ के बीच में क्या आध्यात्मिक अंतर है?
राखी, रक्षा का प्रतीक है, बहन भाई की कलाई पर इसे बांधती है, भाई उसकी रक्षा का वचन देता है यह प्रेम और रिश्तों का त्योहार है.
जनेऊ हिन्दू धर्म में संस्कार है यह बालक को ‘द्विज’ यानी दूसरा जन्म देता है यह धर्म, शिक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है.
राखी भावनात्मक और सामाजिक संबंधों पर आधारित है.
जनेऊ आध्यात्मिक विकास, अनुशासन और वैदिक परंपरा का प्रतीक है.
दोनों ही धागे रक्षा, शुद्धता और संकल्प का प्रतीक हैं, फर्क सिर्फ इनके उद्देश्य और अवसर में है.
राखी और जनेऊ हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में रिश्ते और धर्म दोनों ही जरूरी हैं—एक हमें समाज से जोड़ता है, और दूसरा हमें आत्मा से.
राखी हर साल बांधी जाती है,पर जनेऊ जीवन में केवल एक बार विधिपूर्वक धारण किया जाता है और नियमों के साथ निभाया जाता है. .
राखी में बहन की भावना और आस्था होती है.
.
वहीं जनेऊ में वेद, ऋषि, पितर और अग्नि की पावन परंपरा का प्रतीक है — जो धर्म और ज्ञान की साधना से जुड़ा है.
.