Ramayana Teaser: रणबीर कपूर-साईं पल्लवी की फिल्म की स्टारकास्ट Revealed, जानें कौन क्या बनेंगे

एनिमल’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चे में हैं.

डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह पौराणिक फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

इस बीच अब फिल्म की पूरी तर कास्ट से पर्दा उठ चूका है. ऐसे में आइए बताते हैं कि इस फिल्म में कौन क्या बन रहा है.

ररणबीर कपूर भगवान श्री राम के रूप में दिखाई देंगे. साईं पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई देंगी 

वही यश (KGF)फेम रावण के रूप में दिखाई देंगे और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखेंगें

रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और लारा दत्ता कैकेयी के रूप में दिखाई देंगी

रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में , काजल अग्रवाल मंदोदरी और अमिताभ बच्चन जटायु जी के रूप में दिखाई देंगे 

इस पौराणिक फिल्म में इंटरनेशनल लेवल का वीएफएक्स देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने इस फिल्म को तकनीकी तौर पर मार्वल जैसी फिल्मों के मुकाबले खड़ा करने का दावा किया है.