वो राजा जिसने एक दिन में 27 बीवियों को दिया था तलाक, शादियों में भी बनाया रिकॉर्ड
भारत ने ऐसे ही सालों तक गुलामी नहीं झेली, जिनके पास शासन का अधिकार था. उनमें से कई विलासता में लिप्त रहे. क्या मुगल क्या नवाब और क्या राजा.
लेकिन एक नवाब तो ऐसे थे जिनके पास इतनी पत्नियां थीं कि वो उनका नाम तक भूल जाया करते थे.
हम बात कर रहे हैं बादशाह नवाब वाजिद अली शाह की जिसने एक दिन में 27 तलाक का कारनामा भी कर दिखाया. राजपाट छिन चुका था लेकिन शाही शौक और खर्चे बदस्तूर कायम थे.
कोलकाता में बेगमों, दरबारियों, मुलाजिमों की अपनी जरूरतें थीं और अवध के आखिरी बादशाह नवाब वाजिद अली शाह के पास अंग्रेजों की तय माह वार एक लाख पेंशन थी.
कहा जाता है कि उनकी 365 पत्नियां थीं और उनकी पत्नियों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें उनके नाम याद रखना मुश्किल हो गया था ऊपर से प्रेमिकाएं अलग से थी.
इतना ही नहीं जब अंग्रेजों ने उन्हें भगा दिया था तब उनके पास अपनी पत्नियों के रखने के लिए पैसे नहीं थे.
जिसके बाद एक बार में नवाब ने 27 पत्नियों को एक ही दिन में तलाक दे दिया था. क्योंकि उन्हें उनका खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था.
उम्र के इस मोड़ पर लाचार छोड़ दी गई इन बेगमों को लेकर थॉम्पसन चिंतित था. बादशाह अड़ गए कि वह इन बेगमों को गुजारा भत्ता नहीं देंगे.
जोर दिया कि मुताह निकाह के तहत उन पर ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं है. हालांकि इस बात पर राजी हुए कि थॉम्पसन द्वारा गवर्नर जनरल को लिखे खत का जवाब आने तक गार्डन रिज के मकानों से उन्हें नहीं निकालेंगे.