पीरियड्स में चाहिए चमकती हुई स्किन, तो बेस्ट है ये स्किन केयर रुटीन
महिलाओं की त्वचा में भी बदलाव देखने को मिलता है जिसके चलते हमें उसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
लेकिन जब बात पीरियड्स की आती है तो उन दिनों महिलाओं की त्वचा और ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है.
ऐसे में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपनी त्वचा का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है जिसके लिए उन्हें अपने स्किन केयर में बदलाव करना पड़ता है.
आज हम आपको ऐसे स्किन केयर टिप्स देंगे जिससे आप पीरियड्स में अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रख सकते हैं.
पीरियड्स के दौरान शरीर में सीबम ज्यादा होने की वजह से मुहांसों की समस्या बढ़ जाती है ऐसे में इसे रोकने के लिए आप अपने चेहरे को दिन में दो बार गुनगुने पानी से धोएं.
इसके अलावा मेकअप का भी इस्तेमाल कम करें और इन दिनों में अपनी त्वचा को रिलैक्स करने का मौका दें.
पीरियड्स के दौरान चेहरे पर चमक लाने के लिए दही, अंडे, पपीता और एवोकैडो जैसे पदार्थों को लगा सकते हैं.
यदि आप बाहर समय बिताते हैं तो अपने साथ सनस्क्रीन जरूर रखें क्योंकि इस समय में आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है.
इस समय महिलाओं की त्वचा ड्राई हो जाती है. ऐसे में आप अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए शहद लगा सकते हैं.