सौर मंडल में दूसरे ग्रह पर मिला पानी, वैज्ञानिकों ने ढूंढा धरती से दोगुना बड़ा ग्रह
हाल ही में वैज्ञानिकों ने धरती के जैसा दिखने वाला दूसरा ग्रह खोज निकाला है. इसका साइज भी धरती की तुलना में दोगुना है.
मोरक्को की एक ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिकों ने NASA की सैटेलाइट की मदद से धरती के जैसा एक 'सुपर अर्थ' खोजा है.
ये नया ग्रह धरती से करीब 154 लाइट ईयर दूर है. इसे TOI-1846 B नाम दिया गया है. इसका आकार भी धरती से दोगुना बड़ा और 4 गुना ज्यादा भारी है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह पर पानी मिलने की संभावना है. इसकी उम्र 7.2 अरब साल आंकी गई है.
वहीं इसे अपने सोलर सिस्टम के तारे का चक्कर पूरा करने में करीब 4 दिन लगते हैं। यहां का एक्सपेक्टेड टेम्प्रेचर 568.1 केल्विन है.
पहले भी मिला था 'सुपर-अर्थ' लेकिन जीवन की संभावना पता नहीं चली थी.
HD 20794 d नाम का यह एक्सोप्लैनेट धरती के मास का छह गुना है. इसकी सतह पर भी पानी हो सकता है.
यह 20 लाइट ईयर दूर है और साथ ही रहने लायक जोन में अपने तारे की चक्कर लगाता है.