मोबाइल यूजर्स को लग सकता है झटका! साल के अंत तक फिर बढ़ सकते हैं मोबाइल प्लान्स के रेट

मोबाइल प्लान्स के रेट 10-12% तक बढ़ने की संभावना है. टेलीकॉम कंपनियां फिर से टैरिफ हाइक कर सकती हैं

पिछले महीने जुलाई में मोबाइल प्लान्स के रेट में 11-23% की बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं एक बार फिर लोगों झटका लगने वाला है.

मई में 7.4 मिलियन नए एक्टिव यूजर्स जुड़े, जो बीते 29 महीनों में सबसे ज़्यादा है.

Jio ने 5.5M और Airtel ने 1.3M नए यूजर्स जोडड चुके हैं. जिससे दोनों की बाजार में पकड़ और मजबूत हा गई.

अब यूजर ग्रोथ इस बात पर निर्भर करेगी कि 5G को लोग कितनी तेजी से अपनाते हैं.

दूसरी तरफ Vi के यूजर्स घटते जा रहे हैं, जिससे Jio और Airtel को बढ़त मिल रही है.

मोबाइल प्लान्स में बढ़ोतरी के बाद कम आमदनी वाले यूजर्स पहले ही दबाव में थे और अब मिड और हाई रेंज प्लान्स के भी रेट बढ़ जाएंगा.

बता दें कि टैरिफ हाइक सभी यूजर्स पर बराबर नहीं होगी. इस बार मिड और अपर इनकम ग्रुप ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं.

अगर आप मिड या हाई डेटा प्लान यूज करते हैं, तो खर्च और बढ़ सकता है. तो तैयार रहें!