वो अनोखा जानवर जिसका आंसू बिकता है सबसे महंगा, सांपों के लिए काल है सिर्फ एक बूंद

आपने कई बार ऐसे जहरीले सांप को देखा होगा जो इतने खतरनाक होते हैं जिनके जहर से आपकी जान चली जाती है. 

इतना ही नहीं कुछ सांप तो इतने भी खतरनाक होते हैं कि जिनके जहर की काट मिलना ही मुश्किल है.

फिर चाहे वो किंग कोबरा, कॉमन करैत और रसेल वाइपर ऐसे सांप है जो अगर किसी इंसाल को डस ले तो पल भर में जान चली जाती है. 

इस खतरनाक जहर वाले सांपों को चलती-फिरती मौत भी कहा जाता है. हालांकि एक रिसर्च में सामने आया है कि रेगिस्तान में पाए जाने वाले ऊंटों के आंसुओं से 26 तरह के सांपों के जहर का इलाज हो सकता है. 

यही कारण है कि ऊंट के आंसू दुनियाभर में पाए जाने वाले किसी भी जानवर के आंसुओं से महंगे हैं. 

कई वैज्ञानिकों इस पर रिसर्च कर चुके हैं और इनमें पाया गया है कि ऊंट के आंसुओं में ऐसी एंटीबॉडी पाई जाती हैं जिनसे स्नेकबाइट का इलाज सफलता पूर्वक हो सकता है. 

रिसर्च में यह भी पाया गया था कि ऊंट के आंसुओं से सांप का जहर काटने वाली दवाई बनाई जा सकती है.

दुबई की सेंट्रल वेटरनटी रिसर्च लेबोरेटरी की स्टडी में भी पाया गया था कि ऊंट के आंसुओं में अद्भुत क्षमताएं होती हैं. अब NRCC के वैज्ञानिकों ने ऊंट के आंसुओं से सॉस्केल्ड वाइपर के जहर का इलाज करने में कामयाबी पाई है. 

रिसर्च सामने आने के बाद माना जा रहा है कि ऊंट के आंसुओं की कीमत बढ़ सकती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि ऊंट के आंसुओं में विशेष प्रकार के एंटीडोट पाए जाते हैं जिनके सांप के जहर का इलाज हो सकता है. 

यह रिसर्च भारत समेत उन देशों के लिए कारगार हो सकती है जहां हर साल स्नेक बाइट से हजारों लोगों की मौत हो जाती है.