रणबीर कपूर की संजू फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी और इसने अपने पहले हफ्ते में 120 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस बायोपिक फिल्म ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान 342.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
2022 में चार साल बाद रणबीर कपूर की फिल्म, शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं पाई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ़ 10 करोड़ रुपये कमाए थे और 150 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली फिल्म के लिए यह अच्छा आंकड़ा नहीं था.
रणबीर कपूर की फिल्म "एनिमल" 2023 में रिलीज हुई थी और यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली और 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी हुई थी.
2023 में रिलीज़ हुई यह एक भारतीय हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया था. फिल्म में रणबीर कपूर , खुशाल मीणा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि डिंपल कपाड़िया , बोनी कपूर और अनुभव सिंह बस्सी सहायक भूमिकाओं में थे.
रणबीर कपूर स्टारर रामायण दो भागों में बन रही है। पहला भाग 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। कास्ट शानदार है और VFX भी कमाल का है. रामायण के पहले भाग का बजट 900 करोड़ रुपये है, जबकि सीक्वल के लिए 700 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. रणबीर कपूर ने एक इवेंट में बताया कि दूसरा भाग दिसंबर 2026 में आएगा, जबकि तीसरा और आखिरी पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा.
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर काफी समय से चर्चा में है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार तिकड़ी एक साथ देखने को मिलेगी. यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज़ होगी.