फिर छाने को तैयार घर-घर की तुलसी, देखिये कैसी रही उनकी 25 साल की जर्नी

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की , मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, हालांकि फाइनल में वह नहीं पहुंच पाई.

मॉडलिंग के बाद उन्होंने टीवी में छोटे-छोटे रोल किए, लेकिन उनका स्ट्रगल काफी लंबा चला पर उन्होने हार नहीं मानी।

 साल 2000 में शुरू हुआ  शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी, उसमे स्मृति ईरानी ने संस्कारी बहू ‘तुलसी’ का किरदार निभाया.

तुलसी ऐसा किरदार बना कि हर घर में लोग स्मृति को असली बहू मानने लगे और उनकी छवि एक आदर्श बहू की बन गई।

शो ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े,  स्मृति टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं.

टीवी के बाद स्मृति ने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया, बीजेपी में शामिल होकर नई पारी कि शुरूआत की.

2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर देशभर में सुर्खियों में आ गईं,  ये उनकी पॉलिटिकल जर्नी का सबसे बड़ा माइलस्टोन था

स्मृति ईरानी आज केंद्र सरकार में मंत्री हैं, राजनीति में भी उनका जलवा बरकरार है.

अब खबरें हैं कि स्मृति एक बार फिर एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं. शायद तुलसी के रोल से ही.

फैंस चाह रहे हैं कि 25 साल बाद फिर से तुलसी अपने उसी अवतार में पर्दे पर नजर आए.