क्या शादी के  बाद माता-पिता बनने वाले हैं राजकुमार राव और  पत्रलेखा ?

जी हां, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.

9 जुलाई, 2025 को कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए  इंस्टा पर पोस्ट शेयर की.

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है और इसके साथ लिखा है 'बेबी ऑन द वे.

यह अनाउंसमेंट देख कई सेलेब्स कपल को बधाई भरे संदेश भेजने लगे.

पत्रलेखा और राजकुमार राव ने 11 साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी कर ली थी.

इसके अलावा, फराह खान ने लिखा, आखिरकार ये न्यूज बाहर आ गई. मुझे इसे अपने तक रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी. बधाई हो.

राजकुमार राव  अपनी अगली  फिल्म 'मालिक' में नजर आने वाले हैं, जो 11 जुलाई को रिलीज होगी, जिसमें वो एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे.

 वहीं पत्रलेखा को आखिरी बार 'फुले' में देखा गया था.

– Rajkummar Rao –