आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए पैसा होना बहुत जरूरी है. हर किसी की हसरत होती है कि वह जल्द से जल्द पैसा कमाकर अमीर बन सके
म्यूचुअल फंड SIP एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए आप अमीर बन सकते हैं और भविष्य के लिए एक मोटा पैसा बना सकते हैं
अपने खर्च को कम करके सिर्फ 2000 रुपये कि बचत , यह पैसा सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में हर महीने लगाये और फिर आपको कुछ सालों तक इंतजार
मानिए आपके 2000 रुपये की SIP पर 12 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है तो आप 25 साल तक लगातार निवेश करते सकते हैं , आपके पास ₹34,04,413 होंगे .
चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक वालिया ने SIPको लेकर अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, "2000 रुपये की SIP तब तक काफी नहीं , जब तक वह आपके वास्तविक जीवन के लक्ष्यों से मेल न खाए."
वालिया कहते हैं कि SIP एक बेहतरीन तरीका है, लेकिन इसे एक लक्ष्य के साथ शुरू करना चाहिए.
इसका मतलब है ,यह ध्यान रखना कि रिटायरमेंट, बच्चे की शिक्षा, इमरजेंसी फंड जैसी चीजों के लिए कितने पैसे की जरूरत है और फिर उसके अनुसार निवेश की योजना बनाना चाहिए.
एक बार जब आप अपने लक्ष्य जान लेते हैं, तो SIP को उस टारगेट के अनुसार शुरू किया जा सकता है.'
नोट- म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.