एक ऐसा अजीबोगरीब देश, जहां मृत्यु पर मातम नहीं , करते है ग्रैंड पार्टी, बेहद अनोखी है परंपरा
दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां मौत को सेलीब्रेट किया जाता है. इस देश में किसी की मौत होने पर परिवार के लोग शोक नहीं मनाते, बल्कि पार्टी देते हैं.
यह अफ्रीकी देश घाना है, जहां किसी की मौत होने पर लोग फ्यूनरल पार्टी देते हैं और अच्छे कपड़े भी पहनते हैं. इस दौरान खूब नाच-गाना भी किया जाता है.
जिस परिवार में किसी व्यक्ति की मौत होती है, उसके रिश्तेदार मृतक सदस्य की तस्वीर वाले कपड़े पहनते हैं और बड़ी सी पार्टी देते हैं.
माना जाता है कि जिस व्यक्ति की फ्यूनरल पार्टी में जितने ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं, वह व्यक्ति उतना ही मिलनसार होता है.
फ्यूनरल पार्टी का आयोजन काफी बड़ा होता है. यहां तक कि अंतिम संस्कार के दौरान दी जाने वाली पार्टी में लोग किसी शादी से भी ज्यादा खर्च कर देते हैं. इस दौरान लोग लाल व काले कपड़े पहनते हैं.
घाना में अंतिम संस्कार के दौरान ताबूत पर अलग-अलग आकृतियां बनाई जाती हैं.
ये आकृतियां मृतक व्यक्ति से संबंधित होती हैं, साथ ही ताबूत को बहुत ही अच्छे तरीके से सजाया भी जाता है.
फ्यूनरल पार्टी आयोजित करने के पीछे घाना के लोगों का तर्क है कि वह ऐसा करके मृतक व्यक्ति के लिए सकारात्मक काम करते हैं, जिससे बहुत से जीवित लोगों का फायदा होता है.
काफी आलोचनाओं के बाद भी यहां के लोगों ने अपनी परंपरा नहीं बदली है.