Sawan 2025: जानिए किन भक्तों को नही करना चाहिए सावन सोमवार के व्रत
सावन का पावन महीना 11 जुलाई 2025 से आरंभ हो रहा है. यह महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
इस पूरे महीने में श्रद्धालु सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं.
मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
हर व्यक्ति के लिए व्रत करना उचित नहीं होता जैसै की जिन लोगों को पेट की बीमारी, डिहाइड्रेशन, थकान या कमजोरी जैसी समस्या है, उन्हें यह व्रत नहीं करना चाहिए.
गर्भावस्था में व्रत करना मां और शिशु दोनों के लिए खतरा हो सकता है. पोषण की कमी, कमजोरी और थकान भी बढ़ सकती है.
मासिक धर्म के दौरान महिलाएं को पूजा और उपवास से दूर रहने की धार्मिक परंपरा है. व्रत की जगह मन से शिव का ध्यान करना चाहिए और स्पर्श योग्य वस्तुओं से बचना चाहिए .
व्रत की जगह मन से शिव का ध्यान करना चाहिए और स्पर्श योग्य वस्तुओं से बचना चाहिए.
हृदय रोग, डायबिटीज, किडनी जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को डॉक्टर की सलाह के बिना व्रत नहीं करना चाहिए, क्योंकि उपवास दवाओं और शरीर के सिस्टम पर असर डाल सकता है.
बच्चों का शरीर विकास के चरण में होता है और उन्हें पूरी तरह उपवास नहीं कराना चाहिए. उन्हें हल्का फलाहार या दूध-फ्रूट जैसी चीजें देना चाहिए.