शिव भक्तों के लिए शुभ संकेत! इन राशियों पर बरसेगा भोलेनाथ का वरदान, जानें करने होंगे कौन से उपाय
सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, इस समय की गई पूजा जल्द फल देती है. ऐसे में कुछ राशियों पर भोलेनाथ की खास कृपा बरसेगी.
वृषभ
राशि वालों के लिए धन लाभ और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. शिव पूजा से पारिवारिक सुख मिलेगा और करियर में तरक्की होगी.
कर्क
राशि वालों के सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति मिलेगी. शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं इससे आपको करियर में मनचाहा फल मिलेगा.
सिंह
राशि वालों के व्यापार में तनाव होगा दूर और आत्मविश्वास बढ़ेगा. शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं जिससे आपको सुख और समृद्धि मिलेगी.
मकर राशि
वालों के जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. भोले बाबा को भांग, कपूर और आक के फूल चढ़ाएं जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा.
कुंभ राशि
वालों को नई नौकरी और कई लाभ के मौके मिल सकते हैं. रोज शिव चालीसा का पाठ और सोमवार का व्रत करने से आपके जीवन में शांति मिलेगी.
बता दें कि सावन के सोमवार को व्रत और
रुद्राभिषेक
करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं.
इस दौरान पूजा विधि की बात करें तो, शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद, जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.इससे आपको सुख-शांति का अनुभव होगा.
ध्यान रहें कि पूजा में सच्ची श्रद्धा और नियमों का पालन जरूरी है. भोलेनाथ भाव के भूखे हैं, सरल मन से की गई भक्ति उन्हें जल्द प्रसन्न करती है.