.पेपर बिल्स में ज़हर का मिलावट , कैंसर जैसी ख़तरनाक बिमारियों का ख़तरा 

बड़ी- बड़ी दुकान या मॉल से कुछ भी सामान खरीदने के बाद ,बिल लेते हैं,क्या आप जानते हैं ? ये रसीदें कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं. 

अधिकतर  शॉपिंग बिल्स थर्मल पेपर पर प्रिंट होते हैं,जिनमें BPA(Bisphenol A)या BPS(Bisphenol S)जैसे जानलेवा केमिकल का प्रयोग होता है. 

यही केमिकल्स कैंसर ,हार्मोन के बैलेंस बिगड़ने का कारण बन सकते हैं

हार्मोन सिस्टम में कैसी गड़बड़ी-प्रजनन संबंधी परेशानियां जैसे PCOS, बांझपन ,स्तन या प्रोस्टेट कैंसर का खतरा.

इसके अलावा बच्चों में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं- जैसे ADHD का रिस्क , मानसिक विकास प्रभावित.

गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और किशोर इससे ज़्यादा प्रभावित हो सकते हैं.

कैसे बचें ? -खाने-पीने की चीज़ों से दूर रखें ,बिल छूने के बाद हाथ धोयें, डिजिटल बिल (SMSया Email) का प्रयोग.

थर्मल रसीद को रिसाइकल न करें,  इससे केमिकल्स अन्य उत्पादों में मिल सकता हैं

कुछ ब्रांड्स BPA-free पेपर का उपयोग करते है.  जिनसे बीमारियों का खतरा काफी कम रहता है.