सावन में शादी की अड़चनें होंगी दूर, जानिए कौन से उपाय दिलाएंगे वर-वधु का सुख

सावन का महीना शिव जी और माता पार्वती की आराधना के लिए सबसे खास होता है. यही वो समय है जब सच्चे मन से मांगी गई शादी की मुराद भोलेनाथ जल्दी पूरी करते हैं.

सोमवार के दिन शिवलिंग का गंगाजल, दूध और दही से जलाभिषेक करें. ऐसा करने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

हर सावन सोमवार को व्रत रखें और मन ही मन शिव-पार्वती से विवाह की प्रार्थना करें. नियमपूर्वक किया गया यह व्रत मनोकामनाओं को पूरा करता है.

सावन में लगातार 10 दिनों तक शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं और शिव-पार्वती को सिंदूर, कुमकुम अर्पित करें. यह उपाय विवाह योग्य कन्याओं के लिए विशेष रूप से फलदायी है.

सावन सोमवार को शिवलिंग पर 5 नारियल चढ़ाएं और “ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे जल्दी विवाह के योग बनने लगते हैं.

कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार को गंगाजल मिले जल से स्नान करें और फिर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. यह उपाय शादी में शुभ परिणाम देता है.

अगर किसी लड़के की शादी में देरी हो रही हो, तो वह सावन में शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं. जल्द ही विवाह प्रस्ताव मिलने लगेंगे.

सावन में पीले रंग के कपड़े पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है. विवाह की कामना करने वालों के लिए यह रंग सौभाग्य और शुभ समाचार लाता है.

सच्ची श्रद्धा और नियम से किए गए सावन सोमवार के व्रत और पूजा से विवाह की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं. शिव-पार्वती की कृपा से घर में खुशियों का आगमन होता है.