क्या औषधीय गुणों से भरपूर 'सेज' रखता हैं सेहत का खास ख्याल ?

जी हां, औषधीय गुणों से भरपूर सेज का वैज्ञानिक नाम 'साल्विया ऑफिसिनैलिस' है. यह लैमिएसी परिवार से संबंध रखता है

 नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के उपचार के लिए किया जा सकता है. जिनमें अल्सर, गठिया, सूजन, कंपन, लकवा और हाइपरग्लाइसेमिया  शामिल हैं

 सेज कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने या उन्हें खत्म करने में मदद कर सकती है. सेज के अर्क में ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने की क्षमता है

सेज एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं. ऐसा करके कोशिकाओं को क्षति से बचाया जाता हैं

सेज में रोसमारिनिक एसिड होता है, जो पेट के लिए एक एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करता है और गैस्ट्रिक स्पाज्म को कम करता है 

सेज में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों में प्लाक पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद कर सकते हैं, मसूड़ों में सूजन से भी राहत दिला सकता है

सेज पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस, पेट फूलना, पेट दर्द और अपच में राहत दिलाने में सहायक है. इसमें रोसमारिनिक एसिड होता है जो पेट के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करता है

 फाइबर से भरपूर होने के कारण, सेज की पत्तियों का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है. इस तरह से सेज हमारे सेहत का खास ख्याल रखता हैं