अगर आपका भी सावन में हुआ है जन्म तो भोलेनाथ की है विशेष कृपा, जानें क्यों होते हैं लकी

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है.

ऐसे में आज सावन का दूसरा दिन है. इस साल श्रावण मास 11 जुलाई 2025 से लेकर 9 अगस्त 2025 तक रहने वाला है. इस पावन महीने में कई व्रत और त्योहार आने वाले हैं. 

हिंदू पंचांग के अनुसार, जो लोग सावन मास में जन्म लेते हैं वह बेहद भाग्यशाली होते हैं और सदैव भोलेनाश की कृपा प्राप्त करते हैं. 

तो आइए जानते हैं कि श्रावण मास में जन्में लोग क्यों इतने खास और लकी होते हैं. 

जिन लोगों का जन्म सावन के पवित्र महीने में होता है उनपर हमेशा भगवान शिव की कृपा बरसती है. साथ ही यह लोग बेहद धार्मिक होते हैं. 

ज्योतिष के अनुसार सावन में जन्में लोग साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं. यह लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. 

वहीं इन लोगों के मन में सबके लिए प्रेम होता है और ये बेहद शांत स्वभाव के होते हैं. यह कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं और किसी के प्रति गलत नहीं सोचते हैं. 

भोलेनाथ की कृपा से आर्थिक मोर्चे पर इन लोगों को खूब लाभ मिलता है. कड़ी मेहनत की वजह से इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है.