अनार के छिलके नहीं हैं बेकार, फेकने से पहले जान लीजिए ये 5 जबरदस्त फायदे और उपयोग
गले में खराश हो तो अनार के छिलकों का काढ़ा बनाएं. उबालकर उसमें शहद मिलाएं और गरम-गरम पिएं, तुरंत आराम मिलेगा.
अनार का छिलका वजन घटाने में मदद कर सकता है. फाइबर से भरपूर ये छिलका पेट को देर तक भरा रखता है.
चेहरे की चमक बढ़ानी हो तो अनार छिलके का पाउडर, हल्दी, बेसन और गुलाबजल मिलाकर फेसपैक बनाएं.
10 मिनट तक फेसपैक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें. इससे स्किन ग्लो करेगी और दाग-धब्बे कम होंगे.
मसूड़ों में दर्द या सूजन हो तो अनार के छिलकों का रस निकालें, उसमें हल्दी और नमक मिलाकर मसूड़ों की मालिश करें.
इस घरेलू नुस्खे से
मसूड़ों की सूजन
और दर्द में राहत मिलती है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है.
डेड स्किन हटानी हो तो अनार के छिलकों से बना स्क्रब ट्राय करें. छिलके, शहद और हल्दी से तैयार करें घरेलू स्क्रब.
5 मिनट हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और धो लें. इससे डेड सेल्स हटते हैं और चेहरा नेचुरली क्लीन होता है.
अब से अनार खाते समय उसके छिलके न फेंके, क्योंकि ये छोटे-छोटे टुकड़े आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए हैं वरदान!