कौन हैं हर्षवर्धन श्रृंगला? यहां जानें पूर्व विदेश सचिव और G20 के नायक की कहानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. वे देश के बेहतरीन कूटनीतिज्ञों में से एक हैं.

श्रृंगला का जन्म 1 मई 1962 को मुंबई में हुआ. पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज और दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की.

1984 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुए. 38 साल की सेवा में कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

2014 से 2016 के बीच थाईलैंड में भारत के राजनयिक रहे. कूटनीति में कुशलता से पहचान बनाई.

2016-19 के दौरान बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त रहे. भूमि सीमा समझौता इन्हीं के कार्यकाल में फाइनल हुआ.

2019 में अमेरिका में भारत के राजदूत बने. ‘हाउडी मोदी’ इवेंट की सफलता में उनकी बड़ी भूमिका थी.

2020 में विदेश सचिव बने. कोरोना काल में विदेश मंत्रालय की रणनीति और वंदे भारत मिशन का नेतृत्व किया.

वंदे भारत मिशन के 9 फेज में विदेशों में फंसे लाखों भारतीयों की वापसी संभव हुई.

2023 में भारत की G20 अध्यक्षता के लिए उन्हें चीफ कोऑर्डिनेटर बनाया गया. आयोजन को ऐतिहासिक सफलता मिली.

श्रृंगला एक लेखक भी हैं. उन्होंने आर्थिक कूटनीति, प्रवासी भारतीयों और भारत-बांग्लादेश संबंधों पर लेख लिखे हैं.

राज्यसभा में अब उनका अनुभव देशहित में काम आएगा. वे प्रशासनिक समझ और कूटनीतिक दृष्टि दोनों में माहिर हैं.