Saina Nehwal जीती हैं लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियों का है शौक, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग
भारती की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला कर लिया है.
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी शेयर कर फैंस को चौंका दिया. दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी और अब 7 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं.
साइना नेहवाल की नेटवर्थ की बात करें तो अपने खेल के साथ ही वे ब्रांड एंसोर्समेंट और प्रमोशंस के जरिए मोटी कमाई करती हैं और करोड़ों की संपत्ति की मालिन हैं.
ऐसे में आइए जानते हैं उनके आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों के कलेक्शन तक के बारे में.
बता दें कि Saina Nehwal की Networth अनुमानित 5 मिलियन डॉलर (42-45 करोड़ रुपये) है. वहीं हर महीने उनकी इनकम करीब 35-40 रुपये के आसपास है.
इसके अलावा उनके पास एक बड़ी हिस्सा विज्ञापनों और तमाम बड़ी कंपनियों के ब्रांस एंसोर्समेंट के जरिए होने वाली कमाई का भी है.
साइना नेहवाल की ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट में कई कंपनियां शामिल हैं. इनमें लाइफस्टाइल ब्रांड से लेकर ज्वेलरी, स्किनकेयर, फुटवियर और बैंक व इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं, जिनके विज्ञापनों में वे अक्सर नजर आती हैं.
करोड़ों की नेटवर्थ वालीं साइना नेहवाल की लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक, उनका आलीशान घर और शानदार कार कलेक्शन भी दर्शाता है.
Saina Nehwal के घर की बात करें, तो उनके पास हैदराबाद में जो घर है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.
वहीं कार कलेक्शन की बात करें, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी व महंगी कारें शामिल हैं.