ये हैं 6 बिना नदियों वाले देश, जाने कैसे बुझाते हैं अपनी प्यास?"
नदियां न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि ये हमारी प्यास से लेकर पानी की हर जरूरतों को पूरा करती है.
मिडिल ईस्टर्न देश कुवैत में एक भी नदीं नहीं है.
यहां पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाया जाता है. इसके लिए डीसैलिनेशन प्लांट्स का इस्तेमाल होता है.
ओमान में भी कोई नदी नहीं है, हालांकि इस देश में वाडी होते हैं.
ये सूखी नदी की धारा होती है, जिसमें बारिश के दैरान पानी भर जाता है. पानी भरते ही यह प्राकृतिक नदी तालाब जैसा दिखने लगता है.
सऊदी अरब में भी कोई नदी नहीं है. यहां के लोग पानी की कमी पूरी करने के लिए जमीन के नीचे जमा हुए पानी का उपयोग करते हैं.
इसके अलावा यहां भी डीसैलिनेशन प्लांट्स के जरिए समुद्री खआरे पानी को पीने योग्य बनाया जाता है.
संयुक्त अरब अमीरात में भी कोई नदी नहीं है. यहां भी ओमान की तरह वादी होते हैं.जिनमें बारिश के समय पानी जमा होता है.
UAE भी पानी की कमी पूरी करने के लिए डीसैलिनेशन का इस्तेमाल करता है.