क्या हैं दांतों से जुड़े 5 सबसे बड़े मिथ और फैक्ट?
हम हमारे शरीर के सभी हिस्सों का ध्यान देते हैं लेकिन दांतों को लगातार इंग्नोर करने की आदत होती है. ऐसे में ये समस्या गंभीर बन जाती है.
दांतों को लेकर लोगों को जानकारी भी नहीं होती है. इस कारण वो मिथकों के पीछे पड़े रहते हैं. इसका नकारात्मक असर होता है.
आइये हम आपको दांतों से जुड़े 6 सबसे बड़े मिथक और उसके फैक्ट बताते हैं. जो आपको दांतों खयाल रखने में मदद करेंगे.
मिथक: सफेद दांत मतलब दांत हेल्दी हैं. सत्य: हल्के पीले दांत भी पूरी तरह हेल्दी और मजबूत हो सकते हैं.
मिथक: पीलेपन मतलब गंदगी होता है. सत्य: दांतों का नेचुरल कलर हल्का पीला हो सकता है. उम्र के साथ भी दांत पीले हो सकते हैं.
मिथक: व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट से दांत हमेशा सुरक्षित रहते हैं. सत्य: बार-बार व्हाइटनिंग कराने से इनैमल कमजोर होता है, सेंसिटिविटी बढ़ सकती है.
मिथक: ब्रश जितना जोर से करें, सफाई उतनी बेहतर होती है. सत्य: हार्ड ब्रशिंग इनैमल को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए सॉफ्ट ब्रशिंग करें.
मिथक: फ्लॉस करना जरूरी नहीं, ब्रशिंग ही काफी है. सत्य: फ्लॉस से दांतों के बीच की सफाई होती है, जो ब्रश नहीं कर पाता है.
मिथक: बचपन में दांत खराब हुए तो बड़े होकर अपने आप ठीक हो जाएंगे. मिथक: दांत हमेशा सही देखभाल मांगते हैं, नजरअंदाजी करना नुकसानदेह है.
जरूरी है कि मिथकों पर ध्यान न दें और अपने दांतों का अच्छे से खयाल रखें. जरूरत लगे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.