किसानों के लिए पीएम धन-धान्य कृषि योजना पास, जानिए फायदे का गणित
कैबिनेट की हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है. जिसकी घोषणा वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान की थी
इस योजना के तहत देश के 100 कम कृषि उत्पादन वाले जिला के किसानों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी और इसमें 1.7 करोड़ किसानों को लाभ देने का लक्ष्य भी रखा गया है
इस योजना का मकसद इन जिलों में ज्यादा उत्पादन, टिकाऊ खेती, आधुनिक भंडारण और हर किसान को किफायती कर्ज देना है
किसानों को अब गेहूं-धान के बजाय टिकाऊ कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. जिससे खेती की उत्पाद बढ़ेगी
इस योजना के तहत पंचायत-स्तर और ब्लॉक-स्तर पर गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और वैल्यू ऐडिशन यूनिट्स बनाई जाएगी
इसकी मॉनिटरिंग के लिए हर जिले, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों और किसानों को जोड़कर एक समिति बनाई जाएगी
हर जिले का अपना डिस्ट्रिक्ट एग्रीकल्चर एंड अलाइड एक्टिविटीज प्लान तैयार होगा. जिसमें जरूरत के हिसाब से रणनीति तय होगा