मानसून में फैल रहा मच्छरों का आतंक, जानिए कैसे करें बचाव

मानसून के मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, इसलिए सावधान रहना बेहद जरूरी है.

डेंगू Aedes मच्छर से और मलेरिया Anopheles मच्छर से फैलता है, जो अधिकतर पानी जमा होने वाले इलाकों में पनपते हैं.

बारिश का पानी अक्सर घरों के आसपास जमा हो जाता है, जिससे मच्छर आसानी से पनपते हैं.

डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर पर चकत्ते शामिल होते है.

मलेरिया में बुखार के साथ ठंड लगना, पसीना आना और कमजोरी महसूस होना आम लक्षण हैं.

बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें और कूलर या गमलों का पानी रोज बदले.

रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें.

मच्छर भगाने वाले क्रीम, लिक्विड या अगरबत्ती का उपयोग करें और खिड़कियों में मच्छरजाली लगवाएं.

नीम, तुलसी, और लेमनग्रास जैसी चीजें जलाने से मच्छरों को दूर रखा जा सकता है.

डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखें और विटामिन-C युक्त फल खाएं.

यदि आपको बुखार या अन्य लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, खुद से इलाज न करें.