मेडे' नहीं, 'पैन-पैन' क्यों बोला इंडिगो पायलट? जानें पूरी कहानी.

हाल ही में इंडिगो की एक फ्लाइट को हवा में गंभीर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, उस समय विमान में सैकड़ों यात्री सवार थे.

ऐसे हालात में पायलट ने 'मेडे' की बजाय तीन बार "पैन-पैन-पैन" कहा , एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) तुरंत सतर्क हो गया.

मेडे’ का मतलब होता है जानलेवा आपात स्थिति, जबकि ‘पैन-पैन’ तकनीकी या गंभीर लेकिन नियंत्रण में आपात स्थिति को दर्शाता हैं.

पायलट को तकनीकी दिक्कत तो महसूस हुई, लेकिन विमान अभी भी नियंत्रण में था, इसलिए ‘पैन-पैन’ कॉल दिया गया.

"Pan-Pan" एक रेडियो कॉल है, जो इंटरनेशनल एविएशन में इस्तेमाल होता है, इसका मतलब है कि आपात स्थिति है, पर जान का खतरा नहीं है.

पायलट के कॉल के बाद ATC ने विमान को तुरंत सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी और रनवे खाली कराया गया.

सही समय पर पायलट की सूझबूझ और ATC की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक बड़ा हादसा टाल दिया.

यह घटना बताती है कि पायलट्स को किस तरह की गहन ट्रेनिंग दी जाती है ताकि संकट के समय सही फैसला लिया जा सके.

हर छोटी जानकारी और रेडियो प्रोटोकॉल के सही इस्तेमाल से बड़े खतरे भी टाले जा सकते हैं — यही एयर सेफ्टी की असली ताकत है.