भारतीय बाजार में BMW ने 2 सीरीज ग्रैन कूपे का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है.
BMW की इस कार के फीचर और कम प्राइज भारतियों को जमकर भाने वाले हैं.
एक साथ इसके वैरिएंट 218M स्पोर्ट और 218M स्पोर्ट प्रो लॉन्च किया गया है.
इन कार में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है. दावा है कि 8.6 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड मिल जाती है.
इन कार में सेफ्टी के लिए ट्रेक्शन कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स कंपने ने दिए हैं.
218M स्पोर्ट की एक्स-शोरूम कीमत 46.90 लाख और 218M स्पोर्ट प्रो की कीमत 48.90 लाख है.
इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो प्रीमियम लुक देते हैं. इसकी स्टाइल मर्सिडीज-बेंज ए को मुकाबला देती है.
इस गाड़ी में परिवार के साथ सफर आसान है. क्योंकि, इसमें 430 लीटक का बूट स्पेस है. केबिन को सॉफ-टच मैटेरियल से तैयार किया गया है.
डैशबोर्ड में बटन की संख्या कम कर टचस्क्रीन क बढ़ावा दिया गया है. कार के भीतर अच्छे से इंटीग्रेट किए गए हैं.
सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, क्रैश सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और कई फीचर हैं.