सावन की पहली एकादशी का कर रहे हैं व्रत, तो अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान 

हिंदू धर्म में एकादशी का पर्व बहुत महत्व रखता है. एकादशी श्री हरि नारायण भगवान विष्णु को समर्पित है. 

साल 2025 में श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है. इस साल कामिका एकादशी 21 जुलाई सोमवार के दिन पड़ रही है. इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है.

शास्त्रों के अनुसार, यह संयोग बेहद शुभ रहने वाला है. ऐसे में इस खास मौके पर राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करना बेहद लाभदायक हो सकता है. 

मेष राशि वाले इस दिन पीले रंग के कपड़े और शहद का दान करें. माना जाता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. 

वृष राशि वालों को इस खास अवसर पर तेल और गेंहू का दान करना चाहिए. यह दान दरिद्रता को दूर करता है और जीवन खुशनुमा बना रहता है. 

मिथुन राशि वालों को अन्न का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और महादेव प्रसन्न होकर जातक की मनोकामना पूरी करते हैं. 

कर्क राशि वालें चीनी और दूध का दान करें. माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और कर्ज से मुक्ति प्राप्त हो सकती है.

कन्या राशि वाले काले या सफेद तिल का दान करें. इससे पापों का नाश हो जाता है और धन में वृद्धि हो सकती है.

कामिका एकादशी पर घी का दान भी बहुत अच्छा माना गया है. ऐसे में तुला राशि वालों को इस दिन घी का दान करना चाहिए.

इस अवसर पर वृश्चिक राशि वाले केसर, दूध और चीनी का दान कर सकते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है.

धनु राशि वाले इस दिन चने और पीली चीजों का दान करें. इससे भगवान शिव और श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

इस खास अवसर पर मकर राशि वालें किसी गरीब को छाता, चप्पल या अन्य जरूरी चीजें दान कर सकते हैं.  माना जाता है कि ऐसा करने से ऐसा करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.

धनु राशि वालों को इस खास मौके पर पीली चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है.