क्या आप जानते है Apple इस बार पेश करेगा अब तक का सबसे पतला iPhone

Apple जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च कर सकती है.

इस फोन में कंपनी लाइटवेट और पतला होने पर फोकस करेगी और फोन की बैटरी से ज्यादा डिजाइन पर फोकस किया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Air की बैटरी 3000mAh से छोटी हो सकती है. 

बता दें कि iPhone 16 Plus में 4674mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें Air में रिप्लेस कर दिया जाएगा. 

इस स्मार्टफोन में iOS 26 मिलेगा, जिसमें एडॉप्टिव पावर मोड दिया जाएगा.

फीचर की वजह से आपको बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, इंटरनल टेस्टिंग की मानें, तो 60 से 70 फीसदी यूजर्स को पूरे दिन बैटरी लाइफ मिलेगी.

iPhone 17 Air में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा.

 ये पहला मौका होगा, जब Apple एक नॉन-प्रो iPhone में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली स्क्रीन देगी