मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार, दो मुस्लिम युवतियों की अनोखी प्रेम कहानी, पूरा किस्सा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
गाजियाबाद में दो सहेलियों और उनके जिगरी दोस्तों की अनोखी लव स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा है. प्यार के लिए दोनों लड़कियों ने धर्म बदला और अपने प्रेमियों से शादी कर ली.
तीन साल पहले नूर फातिमा और गौरव कुमार के बीच एक फोन कॉल पर बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई. मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा.
नूर की सहेली स्वालेहीन भी अक्सर मिलने में साथ जाती थी. वहीं गौरव का दोस्त अमित भी हर बार मौजूद रहता था. समय के साथ स्वालेहीन और अमित भी एक-दूसरे को चाहने लगे.
अब दो जोड़े एक साथ प्यार में थे. सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब ये बात घरवालों तक पहुंची तो धर्म और परिवार की दीवारें आड़े आ गईं.
दोनों जोड़ों ने परिवार की परवाह किए बिना 12 जुलाई को घर छोड़ दिया. सीधा गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर पहुंचे और शादी का फैसला कर लिया.
दोनों लड़कियों ने बालिग होने के प्रमाण दिए और स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया. नूर फातिमा अब नीलम बनीं और स्वालेहीन बनीं शालिनी.
इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. लेकिन अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
शादी के बाद दोनों लड़कियों ने वीडियो शेयर किया है. उन्होंने साफ कहा कि हम बालिग हैं, मर्जी से शादी की है, हमें सुरक्षा दी जाए.
नीलम और शालिनी ने मुख्यमंत्री और पुलिस से अपील की है – “हम सिर्फ साथ जीना चाहते हैं, बस हमें सुरक्षित रहने दीजिए.”