Kamika Ekadashi 2025: सावन की पहली एकादशी लेकर आई है विष्णु कृपा का संदेश, करें ये व्रत और पाएं जीवन में सुख और समृद्धि

धार्मिक मान्यता है कि कामिका एकादशी व्रत करने से श्रीहरि की विशेष कृपा मिलती है और साधक के सारे पाप मिट जाते हैं. इस बार ये शुभ दिन 21 जुलाई को पड़ रहा है.

कामिका एकादशी व्रत सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. यह तिथि इस बार 21 जुलाई 2025 को है, जो अत्यंत पुण्यफलदायी मानी जाती है.

वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 20 जुलाई दोपहर 12:12 बजे से होगा और इसका समापन 21 जुलाई सुबह 09:38 बजे तक रहेगा. व्रत 21 जुलाई को ही रखा जाएगा.

शुभ मुहूर्त भी इस दिन विशेष हैं ब्रह्म मुहूर्त: 04:14 AM – 04:55 AM विजय मुहूर्त: 02:44 PM – 03:39 PM गोधूलि मुहूर्त: 07:17 PM – 07:38 PM निशिता मुहूर्त: 12:07 AM – 12:48 AM

कामिका एकादशी का व्रत 22 जुलाई 2025 को पारण किया जाएगा. व्रत पारण का समय सुबह 05:37 AM से 07:05 AM तक रहेगा.

व्रत पारण की शुरुआत स्नान और स्वच्छ वस्त्र धारण करने से करें. सूर्य देव को अर्घ्य दें और घर को गंगाजल से शुद्ध करें.

भगवान विष्णु के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं, मंत्रों का जप करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें. उन्हें सात्विक भोग अर्पित करें.

व्रत समाप्ति के बाद अन्न, वस्त्र, धन और जरूरतमंदों को भोजन का दान करें. यही सच्चा धर्म और पुण्य का मार्ग है.

कामिका एकादशी सिर्फ व्रत नहीं, आत्मशुद्धि और प्रभु भक्ति का पर्व है. इस दिन किए गए पुण्य, कई जन्मों के पापों से मुक्ति दिला सकते हैं.