"क्या Monday आपको भी कर देता है परेशान? ये आसान टिप्स बनाएंगे वीक की परफेक्ट शुरुआत"

सोमवार की शुरुआत कई लोगों के लिए स्ट्रेसफुल हो सकती है, लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप इसे पॉजिटिव बना सकते हैं.

सोमवार की शुरुआत तभी फ्रेश होगी जब रविवार की रात भरपूर नींद ली जाए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी हैं.

कपड़े, मीटिंग शेड्यूल और टास्क को पहले से प्लान कर लें,  इससे सुबह की भागदौड़ कम होगी और स्ट्रेस भी.

मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज़ से दिन की शुरुआत करें, एक कप चाय या कॉफी भी मूड बूस्ट कर सकती है.

सोमवार को छोटा और आसान टास्क पहले करें, ताकि आत्मविश्वास बढ़े.

अपने वर्कस्पेस को साफ-सुथरा और पॉजिटिव रखें – इससे मूड अच्छा बना रहता है.

To-do list' बनाएं और उसमें से टास्क पूरे होने पर टिक लगाएं – ये मानसिक सुकून देता है.

सोमवार की शाम को कुछ ऐसा प्लान करें जिसका इंतजार आपको रहे – जैसे दोस्तों से मिलना या कोई हॉबी.

अपने ऑफिस डेस्क पर कोई मोटिवेशनल कोट या प्लांट रखें – इससे एनर्जी पॉजिटिव रहती है.

हर सोमवार को बोझ नहीं, एक नया अवसर समझें – सही आदतें और सोच इसे आपका बेस्ट डे बना सकती हैं.