Kamakshi Ekadashi पर दीपक का एक छोटा-सा उपाय बदल सकता है आपका भाग्य… जानिए कैसे!
सावन का महीना सिर्फ शिव भक्ति का नहीं, बल्कि विष्णु पूजन के लिए भी खास होता है. इस बार कामिका एकादशी 21 जुलाई को पड़ रही है – जो मनोकामनाओं की पूर्ति का पावन अवसर है.
इस एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. लेकिन एक खास उपाय और भी है – दीपक जलाना.
तुलसी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इससे दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है.
कामिका एकादशी की शाम घर के दोनों मुख्य द्वारों पर दीपक जलाएं. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति का वास होता है.
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाने से सभी दुखों का अंत होता है. इससे प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है. इस दिन वहां दीपक जलाने से पितरों को शांति मिलती है और भाग्य मजबूत होता है.
सावन माह में शिव पूजन भी उतना ही फलदायी है. इस दिन बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से विष्णु और शिव दोनों का आशीर्वाद मिलता है.
कामिका एकादशी पर दीप जलाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और देव कृपा का माध्यम है. यह उपाय आपके जीवन की दिशा बदल सकता है.
21 जुलाई की शाम, एक दीपक ज़रूर जलाएं… क्योंकि कभी-कभी छोटी श्रद्धा, बड़े चमत्कार लाती है.