एक ऐसा अनोखा देश, जहां किराये पर मिलती हैं दादी, 1 घंटे के लिए देते हैं इतने रुपये
कभी-कभी हमारे सामने ऐसी समस्या खड़ी हो जाती है जिसको लेकर किसी बुजुर्ग या अनुभवी शख्स से बात करने की जरूरत महसूस होती है.
जापान में अकेले रहने वाले लोगों की इस समस्या का भी निदान एक कंपनी कर रही है. ये कंपनी ओके ग्रैंडमा नाम की सर्विस उपलब्ध करा रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्लाइंट सर्विसेज नाम की एक जापानी कंपनी है जो सफाई और आवास सेवाओं से लेकर बच्चों की देखभाल और पालतू जानवरों की देखभाल जैसी कई तरह की सुविधा सेवा मुहैया कराती है.
इस कंपनी की अनूठी सेवाएं ही लोगों को उनके बारे में बात करने के लिए प्रेरित करती हैं. ये लोग आपकी ओर से किसी को किसी कार्यक्रम में शामिल करवा सकते हैं.
उनकी सबसे लोकप्रिय सेवाओं में से एक है ओके ग्रैंडमा सेवा जो किसी को भी 60 से 94 साल की किसी महिला या वरिष्ठ नागरिक को 3,300 येन यानी 1900 रुपये प्रति घंटे के शुल्क पर किराएं पर लेने की अनुमति देती है.
ओके ग्रैंडमा क्लाइंट सर्विसेज की स्थापना के दो साल बाद 2012 में लॉन्च किया गया था. यह आज भी कंपनी की सबसे लोकप्रिय सेवाओं में से एक है.
इन बुजुर्गों का मानना है कि उनके पास अभी भी समाज के लिए बहुत कुछ योगदान देने की क्षमता है चाहे वह पारस्परिक कौशल हो या खाना बनाना, या फिर किसी जरूरतमंद की मदद करना.
ओके ग्रैंडमा के आधिकारिक पेज पर लिखा है उम्र की खूबी यह है कि वे छोटे-छोटे बातों से विचलित न हों.
किराये पर मिलने वाली ये ग्रैंड मां जरूरतमंदों को उनके घरेलू काम और बच्चों की परवरिश के कौशल, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ संबंध बनाए रखने के लिए जरूरी है.
चुनने के लिए इतनी सारी दादियां होने के कारण ग्राहकों को बस अपनी जरूरतें बतानी होती हैं. फिर क्लाइंट सर्विसेज उन्हें सही उम्मीदवार उपलब्ध करा देती है.