टायर जैसा दिखने वाला 8.35 लाख का बैग देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी बोले- बाप रे बाप!
फ्रांस की लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton ने ऐसा बैग लॉन्च किया है जिसे देखकर लोग पहली नजर में समझ ही नहीं पा रहे कि ये असल में है क्या – टायर, तश्तरी या ट्रेंड?
इस गोल-मटोल बैग की कीमत ₹8,35,000 है. अब सोचिए, इतने में कोई शानदार बाइक भी आ जाए. लेकिन LV ने इसमें भी स्टाइल और स्टेटस ठूंस-ठूंस के भर दिया.
बैग का शेप एकदम टायर जैसा है, गोल और मजबूत दिखने वाला. इसमें तीन जिप कंपार्टमेंट्स, लेदर स्ट्रैप और ब्रांड का सिग्नेचर मोनोग्राम है, जो इसे “लग्जरी” बनाता है.
Louis Vuitton की वेबसाइट पर इसे अब तक officially launch नहीं किया गया है. बस ‘Concierge Services’ में लिस्ट है – यानी अभी से VIP लोगों की मांग शुरू हो गई है!
सोशल मीडिया पर लोग इस बैग के दीवाने हो गए हैं, लेकिन रिएक्शन दो धड़ों में बंटे हैं. कुछ तारीफ में बोले “क्रिएटिव मास्टरपीस!” तो कुछ बोले “इतने में तो मैं असली SUV का टायर ले लूं!”
लोग इसे देखकर मज़ाक भी उड़ा रहे हैं. “लगता है डिजाइनर ने पंचर वाले से इंस्पिरेशन लिया” तो कोई बोला, “नाइस एंड फनी… लेकिन दुखद ये है कि लोग इसे खरीद भी लेंगे.”
वैसे Louis Vuitton पहले भी ऐसे अतरंगी डिजाइन्स ला चुका है. कुछ समय पहले उसका ₹35 लाख वाला “मिनी ऑटो रिक्शा बैग” सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.
यह बैग भले देखने में मजाक लगे, लेकिन लग्जरी के दीवाने इसे लेने को बेताब हैं. क्योंकि ब्रांड का नाम ही काफी है!
तो अगली बार अगर कोई ₹8 लाख का बैग लेकर घूमता दिखे…तो पूछना मत भूलिए – “कितने km का माइलेज देता है, भाई?”