सावन की पहली एकादशी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, नहीं होगी धन की कमी
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित है. इस दौरान सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
ऐसे में आज सावन की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी है और सबसे खास बात तो यह है कि आज सावन के दूसरे सोमवार का संयोग भी बन रहा है.
इसके अलावा इस दिन विद्धि योग, संर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है जो कि पूरे 24 साल बाद इस दिन बन रहा है.
ज्योतिषियों के अनुसार आज यानी 21 जुलाई को सावन की पहली एकादशी और श्रावण मास के दूसरे सोमवार का संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है.
मिथुन राशि वालों के लिए यह एकादशी पैसों से जुड़ा फायदा और समृद्धि लेकर आएगी. नई नौकरी में आय के नए अवसर मिलेंगे. कर्ज से छुटकारा मिलेगा. आपकी पुरानी योजना कोई नया मोड़ ला सकती है.
क्रक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ माना जा रहा है. इनकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती है. नौकरी वाले लोगों को प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक संपत्ति का भी फायदा होगा.
सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी के संयोग से सिंह वाले नए विचारों से नए काम की शुरुआत करेंगे. ये लोग अपने सोचने की दिशा में बदलाव लाएंगे.
इसके अलावा कन्या राशि वाले परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. ऑफिस में उनका सम्मान होगा और कार्य की भी सराहना होगी.
धनु वालों को इस संयोग से अचानक फायदा हो सकता है. जीवन में धन आ सकता है. मनचाही मुलाकात हो सकती है. कोई शुभ समाचार यात्रा या शिक्षा से जुड़ा मिल सकता है.