Urfi Javed के क्यों सूजें होंठ और चेहरे? वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान
उर्फी जावेद हमेशा से ही फिलर्स और बोटॉक्स करवाने के बारे में खुलकर बोलती रही हैं और इस ईमानदारी के लिए उनकी खूब तारीफ भी होती है, क्योंकि फिल्म जगत में इस बारे में बात करने में सिलेब्स झिझकते हैं.
लिप फिलर्स आपके होंठों को पुनर्स्थापित करते हैं और उनमें वॉल्यूम जोड़ते हैं. ये उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नहीं रोकते और मनचाहा लुक पाने में भी मदद करते हैं, जिससे आपका आत्म-सम्मान बढ़ता है.
उर्फी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 9 साल बाद अपने लिप फिलर्स हटवाती दिख रही हैं.
इस प्रोसेस के दौरान उनके होठों का हाल बहुत बुरा हो गया और उनके सूजे हुए होंठ देखकर फैंस हैरान हो गए हैं.
उर्फी जावेद ने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रविवार 20 जुलाई को किया था.
उर्फी ने अपने फैंस को नसीहत देते हुए कहा, ये बहुत जरूरी है कि आप फिलर्स के लिए एक अच्छे डॉक्टर के पास जाएं. फैंसी क्लीनिक वाले ये सभी डॉक्टर कुछ नहीं जानते है.
उर्फी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर बहुत कमेंट्स भी आए.
इस पर उर्फी की बहन उरुषा ने लिखा,'उम्मम्म.' तो वहीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा, 'आउच'.
एक फैन ने कहा,'ये सब दिखाने के लिए जिगरा चाहिए तो वहीं दूसरे फैन ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि 'प्लीज उर्फी कोई फिलर्स मत करवाना. आप ऐसे ही खूबसूरत हैं.'
उर्फी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैंने 18 साल की उम्र में इन्हें लगवाया है और मैंने खुद को कभी बिना पाउट के नहीं देखा. हालांकि, मैं एक हफ्ते में इन्हें फिर से लगवाऊंगी, लेकिन इस बार ज्यादा हल्के तरीके से.