अमेरिका ने क्यों किया था जापान पर परमाणु हमला, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमला किया था यह बात तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप अमेरिका के जापान पर इस हमले का असली मकसद जानते हैं ?

1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला कर दिया था. 1.5 लाख के आसपास लोग मारे गए थे.

हालांकि इन बातों को लेकर बहुत विवाद भी है. चलिए जानें कि आखिर अमेरिका के जापान पर हमला करने की असली वजह क्या थी.

सरेंडर नहीं करना चाहता था जापान द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था, जापान 1954 तक लगभग हार चुका था. लेकिन तब भी सवाल यह था कि आखिर वो सरेंडर कब करेगा. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति को  परमाणु बम की तैयारी होने की खबर मिल चुकी थी.

 अब फैसला उनका था कि क्या इस बम का इस्तेमाल युद्ध को खत्म करने के लिए करना है या फिर क्या करना है, पर फिर जो हुआ उसकी गबाह पूरी दुनिया है.

बम गिराने के पीछे क्या था असली मकसद अमेरिका ने जापान को पीछे हटने की चेतावनी दी जापान नहीं. अमेरिका के बम गिराने के बाद जापान ने एक हफ्ते के अंदर ही सरेंडर कर दिया.

हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया बम अमेरिका ने  हिरोशिमा और नागासाकी को इसलिए चुना था क्योंकि इन शहरों का राजनीतिक और सैन्य महत्व ज्यादा था. हिरोशिमा में सेना का मुख्यालय था और बड़ा सैन्य गोदाम भी. 

अमेरिका पहले गैर आबादी वाले इलाके पर बम गिराकर ताकत दिखाना चाहता था, लेकिन अमेरिका को यह लगता था कि अगर यह बम नहीं फटा तो जापान युद्ध में आक्रामक हो जाएगा.

हमले से पहले शहर खाली करने का नोटिस भी नहीं दिया था. क्योंकि अमेरिका को इस बात का डर था कि अगर ऐसा किया गया तो जापान के बॉम्बर विमानों को ढेर किया जा सकता है.

इस हमले के बाद आज भी अमेरिका की बहुत आलोचना होती है.