Sawan 2025: सावन में सांप का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें

शास्त्रों में सांप को पूजनीय माना जाता है. जैसे कि सावन का महीना शुरू हो चुका है और  इसी महीनें में ही नाग पंचमी भी पड़ती है, जिसमें सांप की पूजा की जाती है. 

ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि सावन में  सांप  दिखाई दे तो यह किस ओर इशारा करता है.

भगवान शिव का प्रतीक: सांप को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है, और सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है तो सांप के दिखने पर भगवान शिव का ध्यान करें .

धन लाभ: कुछ लोगों का मानना है कि सावन में सांप देखने से धन लाभ हो सकता है और परिवार-जनों की आय में वृद्धि आ सकती है.

शुभ संकेत: सावन में सांप का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है, जो भगवान शिव की कृपा का प्रतीक है. 

पूरी मनोकामनाएं होंगी: सावन में साँप दिखना शुभ है, यह संकेत हो सकता है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं.

सावन सोमवार: यदि आप सावन सोमवार को सांप देखते हैं, तो यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है, क्योंकि सोमवार भगवान शिव का दिन है. 

सपने में सांप: यदि आप सपने में सांप देखते हैं, तो इसका मतलब भी शुभ हो सकता है, खासकर यदि सांप शिव मंदिर या शिवलिंग के पास दिखाई दे.

अन्य मान्यताएं: कुछ मान्यताओं के अनुसार, सांप का दिखना भाग्यशाली होने का संकेत है, और यह भी माना जाता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं.